सीता जन्म को लेकर मेला का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
सीता जन्म को लेकर मेला का आयोजन

प्रखंड क्षेत्र के तरावे चौक पर सीता जन्म को लेकर मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गम्हरिया. प्रखंड क्षेत्र के तरावे चौक पर सीता जन्म को लेकर मेला का आयोजन किया गया. इसमें दो दिवसीय अंतर राज्यीय महिला एवं पुरुष की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन किया. इस दौरान आंकड़े में महिला पहलवान व पुरुष पहलवानों ने अपने अपने दांव-पेंच दिखाएं. पहलवानों का दांवपेंच देख लोग तालियों की गड़गड़ाहट कर उनका उत्साहवर्द्धन करते रहे. हरिहर थापा पहलवान बक्सर और हलचल पहलवान राजस्थान का हाथ मिलवाते हुये दंगल शुरू कराये. बक्सर के पहलवान हरिहर थापा दांव का प्रदर्शन करते हुये राजस्थान के पहलवान हलचल को पटखनी दे दी. दोनों पहलवानों को कमेटी के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. वहीं महिला पहलवान में नीतु पहलवान हाजीपुर और गायत्री पहलवान सीवान के बीच जोरदार कुश्ती मुकाबला हुआ. नीतु पहलवान ने अपना अखाड़े पर दम दिखाते हुए विजय घोषित हुई. एक से बढ़कर एक पहलवान बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए. महिला पहलवान भी पीछे नहीं रहीं. कुश्ती देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक देर शाम तक डटे रहे. दर्शकों ने जी भरकर कुश्ती का लुत्फ उठाया. इस मौके पर मुखिया गंगा पासवान,पूर्व मुखिया कुलदीप यादव,अरुण महेता, उपेन्द्र नारायण मेहता, जनार्दन मेहता,रामोतार महेता व अन्य कार्यकर्ता व उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन