सभी वोकेशनल डिग्री कोर्स की परीक्षा 13 से

सभी वोकेशनल डिग्री कोर्स की परीक्षा 13 से
प्रतिनिधि,मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर वोकेशनल डिग्री कोर्स (इयरली) बीबीए, बिटीएसपी एवं बायोटेक परीक्षा-2024 के परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा केंद्र की संशोधित सूची जारी कर दी है. इस बाबत बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो शशिभूषण ने बताया कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अब सभी वोकेशनल डिग्री कोर्स (इयरली) बीबीए, बिटीएसपी एवं बॉयोटेक की परीक्षा 13 मई से शुरू होगी एवं 27 मई को संपन्न होगी. उन्होंने बताया कि आरपीएम कॉलेज तुनियाही मधेपुरा को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा दो पाली में ली जायेगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक ली जायेगी. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी. इस परीक्षा केंद्र पर एमएलटी कॉलेज सहरसा, आरएम कॉलेज सहरसा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, यूवीके कॉलेज करामा एवं एएलवाई त्रिवेणीगंज के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










