मुख्यमंत्री के संभावित दौरा को डीएम ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री के संभावित दौरा को डीएम ने लिया जायजा
चौसा प्रखंड के रसलपुर धुरिया, मुख्यालय और फुलौत में तैयारी का किया निरीक्षण चौसा . जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे से पहले विभिन्न विकास कार्यों व तैयारी का जायजा लिया. डीएम ने रसलपुर धुरिया कलासन, चौसा प्रखंड मुख्यालय और फुलौत का दौरा किया. उन्होंने विशेष रूप से फुलौत में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया, जो मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम का हिस्सा हो सकता है. निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाय, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सभी तैयारी सुनिश्चित की जा सकें. मौके पर एसडीएम पंकज कुमार घोष, सीडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ सरीना आजाद,सीओ उदयकांत मिश्र, बिजली जेई संजीव कुमार, कर्मचारी मनीष कुमार, जिला पार्षद अनिकेत कुमार मेहता, मुखिया बबलू ऋषिदेव शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










