निर्माणाधीन थाना भवन का डीएम ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन थाना भवन का डीएम ने किया निरीक्षण
ग्वालपाड़ा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने निर्माणाधीन ग्वालपाड़ा थाना भवन का बुधवार को निरीक्षण किया. इस दौरान भवन निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता व निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों की समीक्षा की. डीएम ने एजेंसी को निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने भवन में आधारभूत संरचनाओं, कार्यालय कक्ष, बैरक, पेयजल, विद्युत व सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की. संबंधित पदाधिकारियों को नियमित निगरानी व समन्वय के साथ कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










