प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई
Published by :Kumar Ashish
Published at :19 Jan 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज.
थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीपीओ अविनाश कुमार ने की. एसडीपीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा में आयोजन कमेटी के सदस्यों को थाने से अनुमति लेना अनिवार्य है. पूजा व प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर कार्रवाई की जायेगी. पकड़े जाने पर डीजे बजाने वाले व मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. पूजा के दौरान लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति प्रदान की जायेगी. वहीं पूजा कमेटी के सदस्यों को प्रतिमा विसर्जन का रुट चार्ट लाइसेंस के समय देना होगा. एसडीपीओ ने लोगों से कहा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराये जाने में प्रशासन का सहयोग करें. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, बीडीओ गुलजारी पंडित, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय मंडल, संतोष यादव, संतोष कुमार मंडल, वार्ड पार्षद रमण कुमार राणा, संजय मार्शल, शुऐब उद्दीन, पूर्व मुखिया संजीव झा, अब्दुल अहद, मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार यादव, मो सद्दाम, कमलेश्वरी मेहता, राजद प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राम, पूर्व मुखिया छठठु पोद्दार, सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




