मानव तस्करी व बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन सख्त

Author :Kumar Ashish
Published by :Kumar Ashish
Updated at :13 May 2026 11:46 PM
विज्ञापन
मानव तस्करी व बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन सख्त

डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में मानव व्यापार व बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

मधेपुरा. डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में मानव व्यापार व बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में मानव तस्करी व बाल श्रम की रोकथाम हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों, बचाव अभियानों व पुनर्वास प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गयी. डीएम ने कहा कि मानव व्यापार व बाल श्रम समाज के लिए अत्यंत गंभीर व संवेदनशील विषय हैं, जिनके विरुद्ध प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता व सजगता के साथ कार्य कर रहा है. उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में विभागीय समन्वय को और अधिक मजबूत बनाते हुए त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पंचायत स्तर से लेकर विद्यालय स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जाये, ताकि बच्चों, अभिभावकों व आम नागरिकों को बाल श्रम व मानव तस्करी के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा सुरक्षा उपायों की समुचित जानकारी मिल सके. बैठक में श्रम संसाधन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, बाल संरक्षण इकाई व अन्य संबंधित विभागों द्वारा अब तक की गयी कार्रवाई, छापेमारी अभियान, बचाव कार्य व निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गयी. डीएम ने विशेष रूप से चिह्नित संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी व विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके. उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बाल श्रमिकों व मानव व्यापार से पीड़ित व्यक्तियों को सरकारी पुनर्वास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जिला टास्क फोर्स के सदस्य व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन