बिहार में तेजी से हो रहा विकास – विधायक

Updated:
विज्ञापन
बिहार में तेजी से हो रहा विकास – विधायक

जिला स्तर पर है और प्रखंड स्तर पर यहां मनोज प्रसाद प्रखंड 20 सूत्री के सम्मानित अध्यक्ष हैं. सुबोध सिंह 20 सूत्री उपाध्यक्ष हैं

विज्ञापन

20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन उपाध्यक्ष ने फीता काट कर किये

चौसा, मधेपुरा.

प्रखंड मुख्यालय स्थित 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उपाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में विकास का काम तेजी से हो रहा है. गांवों में शहर के तर्ज पर रखते हुये वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट खोला गया है.

शहर की तरह गांवों से भी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत कचरा का उठाव शुरू की गयी है. सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में अनेकों विकास का काम किया गया है. जो 20 सूत्री समिति हैं. इसी के नाम से जारी है, इस समिति का नाम है. कार्यक्रम कार्यों समिति इसका गठन राज्य स्तर पर है. जिला स्तर पर है और प्रखंड स्तर पर यहां मनोज प्रसाद प्रखंड 20 सूत्री के सम्मानित अध्यक्ष हैं. सुबोध सिंह 20 सूत्री उपाध्यक्ष हैं.

इस बसों सूत्र में सरकार की जितनी योजनाएं हैं, सभी योजना इसमें शामिल हैं चाहे वह शिक्षा से जुड़ा हो, स्वस्थय से जुड़ा हुआ मामला हो या फिर राजस्व से जुड़ा हो. पर्यावरण से जुड़ा हो, समाज कल्याण से जुड़ा मामला हो अन्य जो भी मामले हैं सारे मामले 20 सूत्र से जुड़े हुये है एवं आज से कुछ दिन पहले यहां पर हमारे प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में एक बैठक हुईं थी. उसमें मैने भी भाग लिया था और विस्तार से अनेक सूत्रों पर हमारे मान्य सदस्यों ने अपनी अपनी बातों को रखने का काम किया एवं इस समिति के सचिव प्रखंड विकास पदाधिकारी पदेन होते हैं. सदस्य भी इसके हैं तो इसमें कार्यालय के उद्घाटन में आपको बता देना चाहता हूं.

हमारे प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष और प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष समय निर्धारित करेंगे कि किस दिन अध्यक्ष बैठेंगे. किस दिन उपाध्यक्ष बैठेंगे कार्यालय में और जो भी जनता समस्या को लेकर कार्यालय आयेंगे और वह आवेदन पत्र देंगे और अध्यक्ष पदाधिकारी को बुला कर उस पर रिकॉडमेशन कर के भेजेंगे. इससे लोगों का काम आसान होगा और इससे बहुत जनप्रतिनिधियों को इसकी ताकत मिलेगी. पिछले दिनों जिला हुये बैठक में अबू शाले सिद्दकी भाग लिये. इन्होंने भी पूरे विधानसभा के विभिन्न समस्याओं को रखा. 20 सूत्री समिति के सात दिन के बाद यह सचिव का दायित्व होता हैं जो भी बातें कही गई हो उसकी एक एक कॉपी अध्यक्���, उपाध्यक्ष, सभी सदस्यों को भी देंगे एवं जिस विभाग से मुद्दे उठायें जायेंगे.

उसमें अनुपालन प्रतिवेदन पर हमारे सदस्य चर्चा करेंगे, कौन सी बातें हमने उठाई कौन से बातों का अनुपालन हुआ तो इससे विकास के काम में एक गति आयेगी.

पदभार ग्रहण करने के बाद बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि लोगों तक योजना पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, पदेन सचिव बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक, कृष्ण कौशल यादव, कुंदन कुमार बंटी, फरीद आलम अन्य लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन