उपप्रमुख ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Updated at : 10 Feb 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
उपप्रमुख ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

उपप्रमुख ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, आलमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने सोमवार को उप प्रमुख अवधेश कुमार मंडल पहुंचे. इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटक मिला. उप प्रमुख को उप स्वास्थ्य केंद्र पर देख स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर प्रखंड प्रमुख से शिकायत की एवं लगातार इसी तरह के कुव्यवस्था से अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन इसी तरह यहां पर ताला लटकता रहता है. यहां दो एएनएम की आवश्यकता थी और बहाली भी हुई, लेकिन आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधिकारियों की मिलीभगत से एक एएनएम को डिपटेशन कर दिया गया. वहीं सरकार के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी की. उप प्रमुख ने कुव्यवस्था को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार से बात की. वहीं केंद्र बंद रहने व दो एएनएम के जगह पर एक ही एएनएम को उप-स्वास्थ्य के केंद्र में रखने पर नाराजगी व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन