किसानों ने धान खरीदारी केंद्र बदलने की मांग की

Updated:
विज्ञापन
किसानों ने धान खरीदारी केंद्र बदलने की मांग की

किसानों ने धान खरीदारी केंद्र बदलने की मांग की

विज्ञापन

कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानीपट्टी सुखासन पंचायत में पैक्स संचालित रहते किसानों के धान बिक्री के लिए बेलारी पैक्स के धान खरीदारी केंद्र से संबद्ध कर दिया गया है. इससे किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. किसानों ने स्थानीय पैक्स में धान खरीदारी केंद्र संचालित करने या बेलारी पैक्स से बदल कर पास के बिशनपुर कोड़लाही पैक्स से संबद्ध करने की मांग की है. इस संबंध में किसानों ने कहा कि रानीपट्टी सुखासन पैक्स वर्तमान में कार्यरत नहीं है, लेकिन यहां इस प्रशासक बहाल है. इसके बावजूद रानीपट्टी सुखासन पैक्स को दूर के पैक्स बेलारी से संबंध कर दिया गया है. इस कारण सभी किसानों को धान बिक्री करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या के कारण किसान अपना धान औने-पौने भाव में बेचने को मजबूर है. लोगों ने बताया कि विशन्पुर बोड़लाही पैक्स का क्रय केंद्र आधा किमी पर है, जबकि बेलारी पैक्स क्रय केंद्र तक जाने के लिए किसानों को लगभग पांच से छह किमी जाना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन