हिना प्रवीन हत्याकांड: दोषियों पर कड़ी कार्रवाई एवं स्पीडी ट्रायल की मांग, भाकपा-माले का प्रतिवाद मार्च

Published by :Kumar Ashish
Published at :18 Jan 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
हिना प्रवीन हत्याकांड: दोषियों पर कड़ी कार्रवाई एवं स्पीडी ट्रायल की मांग, भाकपा-माले का प्रतिवाद मार्च

विरोध के दौरान आरोपियों ने लाइट लगाने से रोकने के लिये दो लाख तक की अवैध मांग की

विज्ञापन

मधेपुरा.

हिना प्रवीन की हत्या के विरोध में भाकपा-माले मधेपुरा द्वारा प्रतिवाद मार्च निकाला गया. मार्च के माध्यम से हत्यारों को फांसी की सजा देने एवं स्पीडी ट्रायल के जरिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई. इसके बाद पार्टी प्रतिनिधियों ने भैरोपट्टी गांव पहुंचकर मृतका के परिजनों से मुलाकात की तथा बच्चों एवं माता-पिता से घटना की विस्तृत जानकारी ली. प्रतिवाद मार्च में शामिल कॉमरेड महबूब आलम ने कहा कि हिना प्रवीन की हत्या बिहार सरकार के माथे पर धब्बा है. इतने दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के शासन में अल्पसंख्यकों पर लगातार मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं. नवादा एवं सुपौल की घटनाओं पर कार्रवाई नहीं होना इस बात का संकेत है कि अपराधियों को खुली छूट दी जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. माले जिला सचिव रामचंद्र दास ने कहा कि हिना प्रवीन की हत्या ने पूरे मधेपुरा को झकझोर दिया है. छह बच्चों का पालन-पोषण कर रही विधवा महिला की हत्या के बाद अब उन मासूमों की जिम्मेदारी कौन लेगा. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी बिंदुओं पर जांच कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए. जिला कमेटी सदस्य सीताराम रजक ने मांग की कि हिना प्रवीन के सभी बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाले समस्त लाभ दिए जाएं तथा उनके विवाह का खर्च भी सरकार वहन करे. जिला कमेटी सदस्य मनोरंजन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है तथा लूट एवं हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं. इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि भैरोपट्टी हत्याकांड ने पूरे बिहार को शर्मसार किया है. प्रशासन की चुप्पी एवं लीपापोथी संदेह के घेरे में है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. आइसा जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि संगठन हिना प्रवीन के बच्चों एवं परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने मांग की कि किसी निर्दोष को फंसाया न जाए तथा दोषी को बचाया न जाए. साथ ही बच्चों को 50 लाख रुपये तक का मुआवजा देने की मांग की. आइसा विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली ने कहा कि हिना प्रवीन को सच्चा न्याय मिलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने मधेपुरा के जनप्रतिनिधियों से जाति-पाति से ऊपर उठकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की अपील की. मौके पर कॉमरेड बेचान मंडल, सुभाष यादव, गोपाल यादव, सोभान मुखिया, संजय शर्मा, साजिदा खातून, रोता देवी, मुन्ना कुमार, सुशील कुमार रघु, दीपनारायण मंडल, लक्ष्मी मंडल, चंदेश्वरी मंडल, रबीना खातून सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन