आठ सूत्री मांगों को लेकर डीलर संघ की हुई बैठक

Updated at : 31 Jan 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
आठ सूत्री मांगों को लेकर डीलर संघ की हुई बैठक

आठ सूत्री मांगों को लेकर डीलर संघ की हुई बैठक

विज्ञापन

चौसा. प्रखंड सभागार में शनिवार को डीलर संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान ने की. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि डीलर की आठ सूत्री मांगों को लेकर संघ के कई गुटों की संयुक्त बैठक के बाद एक फरवरी 2025 से प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह के आह्वान पर पॉश मशीन बंद रखने का निर्णय लिया गया है. जन वितरण विक्रेता अंबिका यादव 12 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा वार्ता के लिए विभाग के किसी पदाधिकारी को नहीं भेजा गया है. उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि दिसंबर में हुई वार्ता में सचिव द्वारा आश्वस्त किया गया था कि डीलर की मांगें जायजा है. उनकी मांगों पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक विचार नहीं किया गया है. मौके पर सचिव मनोज कुमार यादव, शंकर राम, रविंद्र यादव, राजेश्वर यादव, नंदलाल यादव, अमोद पासवान, यशपाल सिंह, मिथिलेश कुमार, सिंटू कुमार,मटरू कुमार,बिनोद रजक, शिव कुमार मेहता,अम्बिका यादव,फागुन साह,मुकेश कुमार, सिकंदर ऋषिदेव, मिथिलेश कुमार,सिंटू कुमार,सुनील कुमार, पंकज कुमार,चितरंजन कुमार,इन्देश्वरी ठाकुर, मुकेश निराला, मुनेश्वर साह, मार्शल कुमार,परमानन्द शर्मा,विनय सिंह,ब्रजेश पासवान,कैलाश पासवान,धनंजय कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन