कलेक्शन एजेंट से अपराधियों ने 70 हजार रुपये छीन

कलेक्शन एजेंट से अपराधियों ने 70 हजार रुपये छीन
चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरजपुर पूर्वी पंचायत के मनोहरपुर में मंगलवार को निजी बैंक के कलेक्शन एजेंट से अपराधियों ने 70 हजार रुपये छीन लिया. इस बाबत कलेक्शन एजेंट रामराज कुमार ने बताया कि आरबीएल बैंक नवगछिया शाखा में कलेक्शन एजेंट का कार्य करता हूं. मंगलवार को रुपया वसूली कर नवगछिया शाखा जा रहा था. इसी दौरान चौसा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने 70 हजार रुपये छीन लिया. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज पासवान ने बताया कि उक्त मामले में पीड़ित के द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










