रबी मौसम के गेहूं फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया गया

Updated:
विज्ञापन
रबी मौसम के गेहूं फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया गया

किसान अभिनन्दन सिंह के खेत में कटनी कर हरा दाना का वजन 22 किलो पांच सौ ग्राम प्राप्त किया गया.

विज्ञापन

मधेपुरा मंगलवार को जिला अन्तर्गत सदर प्रखंड मधेपुरा के साहुगढ़ पंचायत-2 में राजस्व ग्राम गणेश स्थान में कृषक अभिनन्दन सिंह के खेत में पंचायत स्तरीय रब्बी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का आयोजन अपर समाहर्त्ता अरूण कुमार सिंह के द्वारा किया गया. जिसमें किसान अभिनन्दन सिंह के खेत में कटनी कर हरा दाना का वजन 22 किलो पांच सौ ग्राम प्राप्त किया गया. जो 44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज दर को दर्शाता है. उक्त प्रयोग को सम्पादित करने में सहायतार्थ पदाधिकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिव नारायण राउत, जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन, सहायक निदेशक (कृषि) मनोज कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राम सुजान कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार एवं किसान सलाहकार ललन कुमार, पंकज कुमार तथा आम ��्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन