ई केवाइसी को समय पर करें पूरा- पीओ

Updated:
विज्ञापन
ई केवाइसी को समय पर करें पूरा- पीओ

ई केवाइसी को समय पर करें पूरा- पीओ

विज्ञापन

कुमारखंड. मनरेगा कार्यालय में सोमवार को जेई, पीटीए, रोजगार सेवक व अन्य कर्मियों की समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पीओ अभिषेक आनंद ने की. बैठक में मनरेगा की प्रगति की समीक्षा की गयी. मौके पर ई केवाइसी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने पर जोर दिया गया. पीओ ने योजना को समय पर पूरा करने के लिए निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि प्रखंड में 15 दिसंबर तक पंचायतवार अभियान चलाकर सभी रोजगार सेवक अपने अपने पंचायत के छूटे जॉब कार्डधारी मजदूरों का ई-केवाईसी शतप्रतिशत करना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने पंचायतों में पौधरोपण अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने एवं ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने तथा लगाये गये पौधे का सही से देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश सभी पीआरएस को दिये. मौके पर जेई मुकेश कुमार मुकुंद, जेई किशन पंडित, पीटीए आशीष कुमार, शैलेश कुमार, लेखापाल मरगूब आलम, रोजगार सेवक फन्नु कुमार , सुभाष कुमार सुमन, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अमर कुमार गांगुली, अशोक कुमार रजक, नीरज कुमार, सुनील कुमार, परमानंद कुमार, मनोज कुमार गुप्ता ,जगत पासवान, नितेश कुमार, पवन कुमार, आनंद कुमार राजु, मो सौहेल नसीम, आशुतोष कुमार झा, बीएलटीएफ बबलू कुमार, अरविंद कुमार, डाटा ऑपरेटर मिथिलेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन