कार्रवाई नहीं होने पर एसडीपीओ से की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने पर एसडीपीओ से की शिकायत

कार्रवाई नहीं होने पर एसडीपीओ से की शिकायत

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही गोठ वार्ड संख्या 11 के रघुनंदन यादव के पुत्र अरबिंद कुमार ने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने इसकी शिकायत एसडीपीओ से की है. एसडीपीओ को दियेआवेदन में अरबिंद ने बताया कि 15 जून की सुबह दरवाजे पर था. इसी दौरान गांव के जयकृष्ण यादव, हरेकृष्ण यादव, बालकृष्ण यादव, सिद्दू कुमार लाठी डंडा दबिया लेकर गालियां देते हुये कहने लगे कि मां के द्वारा हमलोगों के खिलाफ आवेदन दिलवाया है, उसे वापस ले लो. इतना ही नहीं उन्होंने आवेदन नहीं उठाते पर जान से मारने की धमकी दी गयी. आवेदन में आरोपितों पर 15 सौ रुपये जेब से निकाल लेने का भी आरोप लगाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी के मेल व प्रभाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गयी. वही मामले में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन