करेंट लगने से बालक की हुई मौत

करेंट लगने से बालक की हुई मौत
फुलौत. चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा में गुरुवार को करेंट लगने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना के संदर्भ में बताया गया कि भटगामा वार्ड संख्या 10 के मुंडा मंडल के पुत्र प्रशांत कुमार आम तोड़ रहा था. इसी दौरान आम के पेड़ पास गुजरी बिजली तार के कारण करेंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के विरोध में लोगों ने भटगामा जीरो माइल के पास सड़क जाम कर दिया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया. इधर, विद्युत कनीय अभियंता राजीव रंजन ने बताया कि पेड़ को काटने के लिए पूर्व में बिजली विभाग के कर्मी गए थे, लेकिन लोगाें ने पेड़ काटने नहीं दिया. बारिश के कारण आम का पेड़ भीगी हुई थी और पेड़ पर चढ़कर एक बांस के सहारे आम तोड़ रहा था, जिससे करेंट लग गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










