ePaper

रविंद्रनाथ टैगोर ने दुनिया को दिया मानवतावाद व अंतर्राष्ट्रीयतावाद का संदेश

Updated at : 07 May 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
रविंद्रनाथ टैगोर ने दुनिया को दिया मानवतावाद व अंतर्राष्ट्रीयतावाद का संदेश

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में बुधवार को नोबेल पुरस्कार विजेता दार्शनिक गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर जयंती का आयोजन किया किया.

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में बुधवार को नोबेल पुरस्कार विजेता दार्शनिक गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर जयंती का आयोजन किया किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डा कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उन्होंने एक दार्शनिक, साहित्यकार एवं शिक्षाशास्त्री के रूप में देश-दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया. मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा रत्नदीप ने कहा कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर ने विश्व भारती, शांतिनिकेतन की स्थापना करके शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवदान दिया है. दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डा सुधांशु शेखर ने कहा कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर ने दुनिया को मानवतावाद एवं अंतर्राष्ट्रीयतावाद का संदेश दिया है. सम्मानित अतिथि गणित विभागाध्यक्ष ले गुड्डु कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील किया कि वह महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें. कार्यक्रम का संचालन बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा रंजन कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा मनोज कुमार ठाकुर ने किया. मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डा कुंदन कुमार सिंह एवं डा आशुतोष झा, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान एवं शशिकांत कुमार, प्रीति कुमारी, काजल कुमारी, मुस्कान राज, स्वाति कुमारी, निकिता वर्धन, जूही कुमारी, पायल प्रिया, कोमल, प्रिया, नूतन कुमारी, अंशु कुमारी, पूजा कुमारी, साक्षी कुमारी, कविता कुमारी, जूही कुमारी, सीमा कुमार, आयुष कुमार, प्रशांत कुमार, शिवम कुमार, राजू कुमार, रवि आनंद, नीलम कुमारी, सृष्टि कुमारी, पूजा प्रिया, मोहन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन