बिजली बिल में सुधार को लेकर लगा कैंप

Updated:
विज्ञापन
बिजली बिल में सुधार को लेकर लगा कैंप

बिजली बिल में सुधार को लेकर लगा कैंप

विज्ञापन

कुमारखंड. प्रखंड मुख्यालय स्थित पावर हाउस छर्रापट्टी परिसर में सोमवार को बिजली बिल में सुधार को लेकर कैंप लगाया गया, जिसका नेतृत्व विद्युत प्रशाखा कुमारखंड के जेई सुजीत कुमार ने किया. जेई ने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार व शुक्रवार को कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है, लेकिन पूर्व की बकाया राशि माफ नहीं की गयी है. इसलिये उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान करना आवश्यक है. उन्होंने बिजली चोरी से बचने की अपील करते हुए कहा कि पकड़े जाने पर आर्थिक दंड व कानूनी कार्रवाई की जायेगी. किसानों से भी बिजली कनेक्शन लेकर ही मोटर पंप से सिंचाई करने का आग्रह किया गया. मौके पर कार्यपालक सहायक कैलाश कुमार, जेएलएम सन्नी कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन