बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर लगा कैंप

Updated:
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर लगा कैंप

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर लगा कैंप

विज्ञापन

मुरलीगंज. सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को कैंप लगाया गया, जिसमें 14 आवेदन आये, जिसमें छह आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर समाधान करने का आश्वासन दिया. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मुरलीगंज के सहायक अभियंता तारानंद कुमार यादव ने बताया कि ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गयी है. इसके तहत प्रत्येक सोमवार को अपराह्न 12:30 बजे से 2:00 बजे तक तथा प्रत्येक शुक्रवार को अपराह्न 3:00 बजे से 4:30 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं के शिकायतों की सुनवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन