अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएन मंडल ने कटक को हराया

अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएन मंडल ने कटक को हराया
मधेपुरा. रावेनशॉ विश्वविद्यालय कटक ओड़िशा में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में बीएन मंडल विश्वविद्यालय की टीम ने शनिवार को पहले मैच में ओड़िशा की श्री श्री यूनिवर्सिटी कटक को 132 रन से हरा दिया. पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 10 से 22 जनवरी 2026 तक होगा. बीएन मंडल यूनिवर्सिटी के कप्तान अभिनव आनंद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 199 रन बनाया. अस्मित राज ने सात चौके व चार छक्के की मदद से 82 रन बनाया.साहिल राज ने 38, अयान ने 30 और अभिनव ने भी 17 रनों की पारी खेली. जवाब में श्रीश्री यूनिवर्सिटी, कटक की टीम मात्र 67 रन पर सिमट गयी. क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डॉ अबुल फजल और उप निदेशक डॉ जैनेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 10 से 22 जनवरी तक चलेगी. इसमें 13 राज्यों की 74 टीमें हिस्सा ले रही है. टीम की जीत पर कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा, कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर, अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो अशोक कुमार यादव, प्रॉक्टर डॉ इम्तियाज अंजुम, सीसीडीसी अरविंद कुमार यादव, वित्त पदाधिकारी प्रो सुनील कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र, एनएसएस समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर आदि ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










