दिल्ली में मिली जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Updated at : 08 Feb 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में मिली जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

भाजपा के द्वारा दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत के खुशी में जिला अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया.

विज्ञापन

मधेपुरा. भाजपा के द्वारा दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत के खुशी में जिला अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया. मधेपुरा के कॉलेज चौक से भूपेंद्र चौक तक कार्यकर्ताओं का एक जथ्था भारत माता की जय, वंदे मातरम, भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,जेपी नड्डा जिंदाबाद,अमित शाह जिंदाबाद कर नारा लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का विजय जुलूस भूपेंद्र चौक पर सभा का रूप ले लिया. कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि दिल्ली में प्रचंड जीत भाजपा के विचारधारा की जीत है. मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर अमोल राय, जिला महामंत्री अभिषेक कुमार शाह, वरिष्ठ नेता आभास आनंद, जिला उपाध्यक्ष तंद्रा शरण, जिला मंत्री पुष्प लता यादव,महिला मोर्चा अध्यक्ष साबरमती देवी, आरती देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विनोद सरदार, त्रिभुवन मंडल, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, विष्णु शर्मा, कंचन यादव, राहुल राय, आरती देवी, आई टी संयोजक सुभाष चौहान, ओमप्रकाश, रमेश यादव सुधांशु रंजन, राजा साह, अरूण ऋषिदेव, संजय साह, राजू सनातन, किरण सिंह, हर्ष सिंधु सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन