ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन

चौसा . थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान पंचमुखी चौक के पास गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरसेल निवासी अरुण मंडल के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रवि कुमार साधु टोला में निमंत्रण देने आया था. काम से बाजार जा रहा था. इसी दौरान ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे रवि कुमार की मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के साधु टोला निवासी मृतक के फुफेरा भाई बाबूलाल मंडल के पुत्र विक्की कुमार बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वही ट्रक छोड़कर खलासी व ड्राइवर फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
गुजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By गुजन ठाकुर

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन