भगैत सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने का है माध्यम
Published by : Kumar Ashish Updated At : 28 May 2026 5:56 PM
विज्ञापन
भगैत सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने का है माध्यम
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज़़
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाराटैनी गांव में अखिल भारतीय भगैत सम्मेलन का शुभारंभ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने गुरुवार को किया. वहीं श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि भगैत सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम है. ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, आपसी सौहार्द और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं. वही कार्यक्रम में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिकित्सकों की टीम द्वारा मेडिकल स्टॉल भी लगाया गया है, जहां श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गयी है. वहीं कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सक्रिय है. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, सियालाल यादव, पंकज यादव, मुखिया बबलू दास, पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव, आयोजक दशरथ यादव, शंभू यादव तथा मूर्तिकार पलटू मुखिया आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










