पीएम आवास सर्वे के नाम पर बिचौलिये से रहें सावधान, न दें पैसा: बीडीओ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Feb 2025 6:04 PM
पीएम आवास सर्वे के नाम पर बिचौलिये से रहें सावधान, न दें पैसा: बीडीओ
पुरैनी . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों में सरकार के द्वारा गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मकान देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के लिए सर्वे का काम चल रहा है. बीडीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुरैनी के सभी पंचायतों में पीएम आवास के नए सर्वे का इरादा 2024-25 से 2028-29 तक योजना के पात्र परिवारों को पक्का मकान मुहैया कराना है. इसके लिए पंचायत सचिव व आवास सहायक व पंचायत रोजगार सेवक पुरैनी प्रखंड के सभी पंचायत में प्रतिनियुक्त कर सभी गांव, टोले में घर घर जाकर सर्वे का काम कर रहा है. बीडीओ ने बताया अच्छी बात यह है कि पीएम आवास के लिए खुद भी अपने मोबाइल से पात्र अप्लाई कर सकते हैं. अगले पांच सालों में मकान विहिन व पात्र परिवारों को इस योजना के तहत पक्के मकान दिया जायेगा. सर्वे का काम 31 मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा. बीडीओ ने बताया कि पीएम आवास सर्वे में नाम जोड़वाने के लिए किसी भी व्यक्ति अर्थात सरकारी कर्मी या बिचौलिये के द्वारा किसी प्रकार की अवैध राशि वसूली करने का मामला आने पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी एवं किसी के बहकावे में एक रुपया देने की जरूरत नहीं है. सर्वे का काम नि:शुल्क हो रहा है. अगर कोई रुपया मांगता है, तो इसकी शिकायत करे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










