18 भूमिहीन परिवारों को दिया गया बासगीत पर्चा

Updated:
विज्ञापन

18 भूमिहीन परिवारों को दिया गया बासगीत पर्चा

विज्ञापन

शंकरपुर. अंचल कार्यालय परिसर में बसेरा टू के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा शुक्रवार को दिया गया. पर्चा का वितरण बीडीओ तेज प्रताप त्यागी, सीओ राहुल कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार, उपप्रमुख रायबहादुर यादव, मुखिया कुंदन कुमार और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुनील कुमार, समाजसेवी विजय कुमार ने किया. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के अलग-अलग गांवों के 18 भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन का पर्चा दिया गया है. जमीन मिलने के बाद सरकार की ओर से घर बनाने के लिए राशि भी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति को रहने के लिए घर मिले. सीओ ने बताया कि पहले सर्वे कराया गया था. सर्वे में 18 भूमिहीन परिवार चिन्हित किए गए थे. जिन लोगों को पर्चा मिला है, उनमें रायभीर पंचायत की रूकसाना खातुन, रुवेदा खातून, बीबी वतुलन, मेना देवी, निर्मला देवी, बसंतपुर की प्रमिला देवी, सीता देवी, सुनीता देवी, सुलिया देवी, संगीता देवी, रंजू देवी, मौरा झरकाहा पंचायत की इन्द्रा देवी, जितेंद्र कुमार राम, भारती देवी, शोभा देवी, प्रमिला देवी, रेखा देवी और पूजा देवी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन