एक साल में चार बार रक्तदान करने को लेकर किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
एक साल में चार बार रक्तदान करने को लेकर किया गया सम्मानित

एक साल में चार बार रक्तदान करने को लेकर किया गया सम्मानित

विज्ञापन

सिंहेश्वर.

विश्व रक्तदाता दिवस पर एक वर्ष में चार बार रक्तदान करने पर रक्तवीर श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के रक्त अधिकोष प्रभारी अंजनी कुमार ने सम्मानित किया. फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल और कोषाध्यक्ष मनीष आनंद ने कहा कि यह सम्मान फाउंडेशन परिवार के साथ साथ जिले के लिए गौरव की बात है. यह बताने की जरूरत नहीं है कि फाउंडेशन परिवार विषम से विषम परिस्थिति में भी फाउंडेशन परिवार के रक्तवीर 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं. मुख्य प्रबंधक सागर यादव ने कहा कि युवाओं को रक्तदान के लिए बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. सम्मान मिलने पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, राजेश कुमार राजू, आनंद कुमार, मनीष मोदी, शोनू भगत, गौरव कुमार झा, अनुज सिंह, मुकेश कुमार संजय सज्जन, शशिभूषण कुमार आदि ने हर्ष जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन