ePaper

छात्राओं के निःशुल्क आवासन व शिक्षण की आवेदन प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि नौ तक

Updated at : 02 Feb 2026 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं के निःशुल्क आवासन व शिक्षण की आवेदन प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि नौ तक

छात्राओं के निःशुल्क आवासन व शिक्षण की आवेदन प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि नौ तक

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार सरकार के पिछडा वर्ग व अतिपिछडा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालयों में पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग के छात्राओं के निःशुल्क आवासन व शिक्षण की आवेदन प्रक्रिया जारी है. इसकी अंतिम तिथि नौ फरवरी तक है. जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार पासवान ने बताया कि पूरे बिहार में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहा है. 31 जनवरी तक खगड़िया जिले में सर्वाधिक 351 आवेदन पत्र जमा हुए. दूसरे स्थान पर मधेपुरा जिला है. यहां कुल 223 आवेदन जमा हुए. छठी कक्षा में 40, सातवीं में एक, आठवीं में शून्य व नौवीं में दो रिक्तियों के विरुद्ध क्रमशः 115, 36, 33 व 33 आवेदन प्राप्त हुए हैं. उन्होंने बताया कि सभी कक्षाओं में नामांकन वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर होगा. कुल 100 अंकों का वस्तुनिष्ठ पत्र दो घंटे का होगा. इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान प्रत्येक विषयों से 20-20 अंकों का प्रश्न पूछा जायेगा. उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए एक अप्रैल 2026 को आयु सीमा छठी कक्षा के लिए 10-13 वर्ष, सातवीं के लिए 17-14 वर्ष, आठवीं के लिए 12-15 वर्ष व नवीं के लिए 13-18 वर्ष होनी चाहिए. आवेदन पूर्ण रूपेण ऑनलाइन किया जा सकेगा. ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई होने की स्थिति में आवेदक अपने जिला के जिला पिछड़ा व अति पिछडा वर्ग कल्याण कार्यालय में संपर्क कर अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. एसएलसी की जन्मतिथि ही होगी मान्य अनुमंडल पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी वंदना कुमारी ने बताया कि जिलांतर्गत उदाकिशुनगंज अनुमंडल के कुमारखंड में एक विद्यालय संचालित है. इसमें नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा एक मार्च को होगी. परीक्षाफल प्रकाशन 13 मार्च को होगा और एक अप्रैल से कक्षा प्रारंभ होगी. प्रवेश-पत्र ऑनलाइन विभागीय पोर्टल bcebconline.bihar. gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा अथवा संबंधित जिला के जिला पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय से निर्धारित अवधि में प्राप्त किया जायेगा. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरते समय अभ्यर्थियों को जाति, आय आवासीय प्रमाण-पत्र, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर को निर्धारित स्थान पर अपलोड करना आवश्यक है. आवेदिका के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय तीन लाख तक हो. परीक्षा व नामांकन निःशुल्क है. नामांकन के लिए आवेदिका की जन्मतिथि उनके शैक्षणिक प्रमाण-पत्र (विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (एसएलसी) में अंकित तिथि ही अंतिम रूप से मान्य होगा.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन