ePaper

नगर पंचायत क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated at : 05 May 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर पंचायत क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन

मुरलीगंज. नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह अभियान दुर्गा स्थान चौक से बिहारीगंज वाली रोड होते हुए स्टेट हाईवे 91 के रेलवे ढाला तक चलाया गया, जिसका नेतृत्व सीओ किसलय कुमार ने किया. मौके राजस्व कर्मचारी मुन्ना गोप, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे.. अभियान के तहत अतिक्रमण हटाया गया. सीओ ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और पूर्व में प्राप्त लोक शिकायतों के आलोक में की गयी है. स्थानीय लोगों ने पूर्व में नगर पंचायत के वार्ड 11 स्थित अनंत स्थान के पास अतिक्रमण को लेकर लोक शिकायत निवारण केंद्र में आवेदन दिया था. इस शिकायत के आधार पर प्रशासन ने मौके की जांच कर अतिक्रमण को चिह्नित किया और हटाने की प्रक्रिया शुरू की. सीओ ने अतिक्रमणकारियों को कहा कि अगर भविष्य में दोबारा सड़क या सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा किया गया, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन