गोपालपुर पंचायत में उच्ततर माध्यमिक विद्यालय विधालय के स्थल चयन से आक्रोश

Updated at : 02 Apr 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालपुर पंचायत में उच्ततर माध्यमिक विद्यालय विधालय के स्थल चयन से आक्रोश

पंचायत में कुल 14 वार्ड है। जहां 12 वार्ड के लोग पंचायत मुख्यालय के बगल में स्कूल चाह रहे हैं.

विज्ञापन

लोगों ने गांव में बैठक कर शिक्षा विभाग के अधिकारी के निर्णय पर जताई नाराजगी, स्थल परिवर्तन नहीं होने पर करेंगे आंदोलन, जाएंगे कोर्ट –

उदाकिशुनगंज

प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत में उच्ततर माध्यमिक विद्यालय के स्थल चयन को लेकर लोगों में भाड़ी आक्रोश व्याप्त है. शिक्षा विभाग के अधिकारी के निर्णय से लोगों में नाराजगी है. लोगों ने गांव में बैठक कर व्यवस्था का विरोध जताया. ग्रामीणों का कहना है कि स्थल परिवर्तन नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा. वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गोपालपुर पंचायत मुख्यालय में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय होना चाहिए. लेकिन पंचायत मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर एकांत में कुमारगंज गांव में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनाया जा रहा है. लोगों का कहना है कि इसमें शिक्षा विभाग के सांठगांठ से कुछ लोगों ने चुपके तरीके से गलत रिपोर्ट बनवाया है. पंचायत में कुल 14 वार्ड है। जहां 12 वार्ड के लोग पंचायत मुख्यालय के बगल में स्कूल चाह रहे हैं. लोगों ने बताया कि बलिया बासा मध्य विद्यालय में पर्याप्त जमीन है. यह पूरे पंचायत के मध्य में अवस्थित है. लोगों ने बताया कि इस स्कूल के पास एक एकड़ 68 डीसमील जमीन है. जबकि मध्य विद्यालय कुमारगंज में 93 डीसमील मात्र जमीन है. बावजूद कम जमीन वाले जगह पर स्कूल बन रहा है. जबकि सर्वाधिक जमीन रहने वाले जगह पर स्कूल नहीं बनाया जा रहा है. इससे पूर्व में ग्रामीण सहित पंचायत के मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत के 12 वार्ड के वार्ड सदस्यों ने जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, शिक्षा विभाग के मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष आदि को आवेदन देकर अपनी आपत्तियां जताई. लेकिन अधिकारी मौन है. अब लोगों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है. लोगों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन यह कि मुख्य सचिव शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में दिनांक 09.11.2019 को बैठक हुई थी. आहुत बैठक की कार्यवाही की कंडिका तीन में अंकित निर्णय और दिनांक 23.11.2019 को आहुत बैठक की प्रस्ताव संख्या दो की कार्यवाही का अवलोकन से स्पष्ट है कि पंचायत मुख्यालय में अवस्थित मध्य विद्यालय में कक्षा का संचालन किया जाए. इनमें पंचायत मुख्यालय के नजदीकी मध्य विद्यालय में कक्षा का संचालन किये जाने का निर्णय है. पंचायत मुख्यालय के नजदीकी मध्य विद्यालय बलिया बासा गोपालपुर में कक्षा का संचालन किया जाना चाहिए था. किन्तु ऐसा नहीं किया गया. ज्ञातव्य हो कि मध्य विद्यालय बलिया बासा गोपालपुर के पास एक एकड़ 54 डीसमील जमीन है. जो उच्ततर माध्यमिक विद्यालय संचालन के लिए पर्याप्त है. लोगों ने बताया कि यहां पर 80 प्रतिशत बालिका आबादी वाले जगह पर स्कूल का नहीं होना खतरें से कम नहीं है. यह बालिका सुरक्षा के लिए खतरा है. इतने बड़ी आबादी वाले बालिकाओं को पंचायत मुख्यालय छोड़कर सात से आठ किलोमीटर दूर पढ़ाई के लिए जाना बड़ा खतरा. जबकि कुमरगंज गांव जाने वाले रास्ते सुनसान है. इस मामले में विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने भी 20 फरवरी 2026 को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लोगों की भावना से अवगत कराया था. लोगों का कहना है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी अपने पूर्व के गलत कामों पर पर्दा डालने के लिए जिला पदाधिकारी व अन्य को गुमराह कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि लगातार दिए जा रहे तर्क संगत आवेदन का अधिकारी सही से अवलोकन नहीं कर रहे हैं. यदि सही से अवलोकन करें तो वास्तविकता अधिकारी को समझ में आ जाएगा. बहरहाल लोगों ने आंदोलन का मन बना लिया है. लोगों ने बताया कि जल्द ही शिक्षा विभाग के अधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे. बैठक में ब्रजकिशोर कुमार, अमर कुमार पटेल, पिंटू कुमार, चलित्तर शर्मा, देवानंद कुमार, विकास कुमार, यशवंत कुमार, चंदन कुमार, सुनील कुमार, राजनंदन शर्मा, विजय कुमार, श्रवण शर्मा, नीतीश कुमार, विधानंद शर्मा, सुमित कुमार राय, दीपक कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन