मनीषा हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

मनीषा हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार
उदाकिशुनगंज. पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत में बीते दिनों हुए मनीषा कुमारी की हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त शंभू शर्मा को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी.मालूम हो कि पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर वार्ड नंबर छह निवासी पिंटूस कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी को 19 मई को घरेलू विवाद के कारण डायन बताकर कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए गले में रस्सी लगाकर मार डाला था. मृतका मनीषा के पिता अजय शर्मा ने पुरैनी थाने में आवेदन देकर सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था. गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, दारोगा राकेश कुमार सिंह व अन्य ने पूर्णिया जिला के अकबरपुर थाना अंतर्गत भिखना बहदुरा गांव से शंभू शर्मा को गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




