शादी से आठ दिन पहले छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Updated:
विज्ञापन
शादी से आठ दिन पहले छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Alamnagar Brother Shot Dead Case: मधेपुरा के आलमनगर में शादी से आठ दिन पहले बड़े भाई ने कथित रूप से छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) से रिपोर्ट:

Alamnagar Brother Shot Dead Case: उदाकिशुनगंज अनुमंडल के आलमनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-14 में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. जिस घर में आठ जुलाई को शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया. आरोप है कि बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली. घटना में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई.
मां के अगल बगल मृतक भाईयों की फाइल फोटो
जांच करती पुलिस

मृतकों की पहचान किराना व्यवसायी नवल किशोर भगत के बड़े पुत्र पंकज कुमार (35) और छोटे पुत्र छोटू कुमार (28) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही आलमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.

सोते समय छोटे भाई को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे पंकज कुमार ने बगल में सो रहे अपने छोटे भाई छोटू कुमार की कनपटी में गोली मार दी. गोली लगने से छोटू की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद पंकज ने उसी हथियार से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव कमरे में खून से लथपथ हालत में मिले. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

आठ जुलाई को होनी थी शादी, घर की खुशियां मातम में बदलीं

परिजनों ने बताया कि छोटू कुमार की शादी आगामी 8 जुलाई को तय थी. 28 जून को तिलक की रस्म भी संपन्न हो चुकी थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. लेकिन शादी से ठीक आठ दिन पहले हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.

पिता बेसुध, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद पिता नवल किशोर भगत बेसुध हो गए. परिवार की तीन बेटियों की शादी हो चुकी है. सबसे छोटी बेटी कोमल कुमारी हाल ही में मायके आई थी. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे.

बड़े भाई के व्यवहार को लेकर ग्रामीणों ने कही यह बात

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पंकज कुमार का स्वभाव पिछले कुछ समय से असामान्य बताया जा रहा था और वह अक्सर घर में विवाद करता था. उसने स्नातक तक की पढ़ाई की थी. वर्ष 2008 में उसकी मां का निधन हो गया था. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि घटना से कुछ देर पहले उसने अपनी दिवंगत मां और दोनों भाइयों की तस्वीर के सामने दीप जलाया था. हालांकि, इन बातों की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही आलमनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. हत्या और आत्महत्या में प्रयुक्त हथियार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है.

और पढ़ें: सुपौल में ससुराल आए मधेपुरा के युवक को स्मैकरों ने चाकू घोंपकर किया लहूलुहान, पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन