फसल कटनी का एडीएम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
फसल कटनी का एडीएम ने किया निरीक्षण

वजन 17 किलो 850 ग्राम पाया गया. इस आधार पर कुल उत्पादन 35.7 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंका गया.

विज्ञापन

सिंहेश्वर, जिले में कृषि वर्ष 2025-26 के तहत बिहार राज्य पंचायत स्तरीय फसल कटनी योजना अंतर्गत गेहूं फसल की कटनी एडीएम अरुण कुमार के निरीक्षण में संपन्न कराई गई. सोमवार को सिंहेश्वर प्रखंड के जजहट सबैला पंचायत के मजरहट मौजा स्थित किसान अमलेश कुमार के खेत में यह कार्य किया गया. इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिव नारायण राउत, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम कुमार, किसान सलाहकार ललन कुमार, पंकज कुमार, अश्वनी कुमार पाठक सहित कई स्थानीय किसान मौजूद रहे. कटनी के लिए 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में फसल काटी गई. जिसमें कुल वजन 17 किलो 850 ग्राम पाया गया. इस आधार पर कुल उत्पादन 35.7 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंका गया. जो जिले में अनुकूल मौसम और किसानों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम है. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए उत्साहवर्धक बताया. वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम कुमार ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को लगातार तकनीकी सलाह और फसल प्रबंधन से संबंधित सहायता प्रदान की जा रही है. जिससे उत्पादन में वृद्धि हो रही है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन