ePaper

सरस्वती पूजा में डीजे बजाये जाने पर होगी कार्रवाई : एसडीपीओ

Updated at : 19 Jan 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा में डीजे बजाये जाने पर होगी कार्रवाई : एसडीपीओ

सरस्वती पूजा में डीजे बजाये जाने पर होगी कार्रवाई : एसडीपीओ

विज्ञापन

पुरैनी. थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने की. एसडीपीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा का पर्व युवाओं को उत्साहित करता है क्योंकि यह विद्या की देवी का पर्व माना जाता है. उन्होंने कहा कि कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर अगर प्रतिमा स्थापित होता है या मेला लगाया जाता है तो उसके लिए लाइसेंस लेना आवश्यक है. किसी भी प्रकार का अश्लील सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन और डीजे बजाने पर पूर्णतः मनाही है. डीजे संचालकों को यह निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की बुकिंग आप लोग नहीं करेंगे और डीजे को थाना में जमा करने को कहा. मौके पर प्रमुख रेखा पंडित, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी विद्यानंद झा, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जैनुल आबेदीन, मुखिया मोहम्मद वाजिद, कुंदन सिंह, दिनेश शर्मा, सुभाष कुमार भारती, विनोद कांबली निषाद, पूर्व प्रमुख जवाहर मेहता, मुखिया प्रतिनिधि कपिल देव सिंह निषाद, पैक्स अध्यक्ष गौरी यादव, सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर, मनोज सिंह, सरपंच मोहम्मद अमजद, पुष्परंजन राय, मनजीत कुमार, भवानंद मुखिया, कुमोद कुमार उर्फ सोनू झा, सहादत परदेशी, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन