गांजा की खेती के आरोपित गिरफ्तार

गांजा की खेती के आरोपित गिरफ्तार
कुमारखंड. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने निर्देश पर श्रीनगर थाना पुलिस ने गांजा की खेती के आरोपित रंजित कुमार सिंह उर्फ फाइटर को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में गुप्त सूचना पर पुलिस ने इसराइन निवासी रंजित कुमार सिंह के आंगन से गांजा का पेड़ बरामद किया था. इसे लेकर उनके विरुद्ध थाना कांड संख्या-08/16 दर्ज किया गया था. इस मामले में जमानत पर थे. काफी दिनों से न्यायालय से अनुपस्थित चल रहा था. इस दौरान न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी गया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी है. न्यायालय में पेशी के लिए तैयारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










