अभाविप ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, इंटर्नशिप चयन प्रक्रिया पर उठाये सवाल

Updated:
विज्ञापन
अभाविप ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, इंटर्नशिप चयन प्रक्रिया पर उठाये सवाल

अभाविप ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, इंटर्नशिप चयन प्रक्रिया पर उठाये सवाल

विज्ञापन

मधेपुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधेपुरा इकाई ने मंगलवार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंप कर स्नातक पंचम सेमेस्टर इंटर्नशिप क्रेडिट प्वाइंट के लिए चयनित सेवा प्रदाता कंपनियों की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाये. परिषद ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुये मामले की निष्पक्ष कर कंपनियों के पुनः चयन की मांग की है. मौके पर प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सौरभ यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा चयनित पांच कंपनियों में से केवल दो कंपनियां ही निर्धारित मापदंड व आवश्यक योग्यताओं को पूरा करती हैं, जबकि शेष तीन कंपनियां निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरती हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी चयन प्रक्रिया में स्पष्ट उल्लेख है कि चयनित कंपनी के पास कम-से-कम तीन वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए, लेकिन चयनित तीन कंपनियों का अनुभव ढाई वर्ष से भी कम है. इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण इंटर्नशिप का लाभ मिलने में कठिनाई हो सकती है. वहीं जिला संयोजक नवनीत सम्राट ने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है. उन्होंने कहा कि कोशी जैसे पिछड़े इलाके के छात्रों के लिए समस्तीपुर, पटना एवं लखनऊ जैसे दूरस्थ शहरों में जाकर इंटर्नशिप करना संभव नहीं है. विद्यार्थी परिषद ने मांग की कि स्नातक पंचम सेमेस्टर की इंटर्नशिप मधेपुरा में ही आयोजित करायी जाय, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले सकें.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन