कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार

कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत गहुमनी से पुलिस ने एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के दौरान एसआइ जयनंदन गहुमनी वार्ड वार्ड संख्या सात में मस्जिद के नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक लड़का पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया, जिसने नाम गहुमनी वार्ड संख्या छह निवासी दिनेश मल्लिक का पुत्र पिन्टु कुमार बताया. तलाशी लेने पर कट्टा बरामद हुआ. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










