एक वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

एक वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
ग्वालपाड़ा. अरार थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह जानकारी अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि झिटकिया वार्ड नंबर चार निवासी अवरेंद्र ऋषिदेव उदाकिशुनगंज थाना कांड संख्या 419/22 एवं एक्साइज केस नंबर 847/23 का अभियुक्त है. अवरेंद्र ऋषिदेव पर न्यायालय से वारंट जारी किया गया था. वहीं अभियुक्त अवरेंद्र ऋषिदेव पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. शुक्रवार की रात अवरेंद्र ऋषिदेव को उसके घर से गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










