वीमेंस कॉलेज में 10 को सेमिनार का होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन
वीमेंस कॉलेज में 10 को सेमिनार का होगा आयोजन

वीमेंस कॉलेज मधेपुरा में 10 मई यानी शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

मधेपुरा. वीमेंस कॉलेज मधेपुरा में 10 मई यानी शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. सेमिनार का विषय उच्च शिक्षा में छात्राओं के शैक्षणिक तनाव एवं मनोवैज्ञानिक प्रबंधन है. सेमिनार की सफलता के लिए बुधवार को सभी सहायक प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सेमिनार का संयोजक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राचार्य डॉ ललन कुमार को बनाया गया. सेमिनार की व्यवस्था के लिए संजीव कुमार पासवान, जयश्री कुमारी, डा माधव कुमार, डा नीलू कुमारी एवं अंकिता कुमारी की एक व्यवस्था कमेटी बनायी गयी. वहीं स्वागत समिति के लिए डा उपासना, डा रवीना, काजल कुमारी, डा प्रभात रंजन एवं डा लक्ष्मण कुमार की एक स्वागत कमेटी बनायी गयी. जबकि विचार संकलन के लिए डा अमरेश कुमार, डा मुकेश कुमार एवं डा. प्रिया कुमारी की कमेटी बनायी गयी. चाय एवं अल्पाहार के लिए डा कौशल कुमार, अनिल कुमार, राजदीप कुमार, प्रिंस कुमार, समता कुमारी, बादल कुमारी एवं रितु झा की एक कमेटी बनायी गयी. अंत में प्राचार्य ने सभी कमिटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगों की जवाबदेही बनती है कि सेमिनार सफल हो, इसके लिए आप लोग अभी से जुट जायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन