बस पलटी, एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2017 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

मृतक खलासी व चार घायल कटिहार के एक घायल मधेपुरा के पुरैनी का रहनेवाला पुरैनी (मधेपुरा) : थाना क्षेत्र के पुरैनी बस स्टैंड से चौसा जानेवाली मुख्य सड़क पर बस स्टैंड से कुछ दूरी पर गुरुवार को कटिहार से आलमनगर आ रही बस पलट गयी, जिससे खलासी की मौत हो गयी. वहीं पांच यात्री घायल […]
विज्ञापन
मृतक खलासी व चार घायल कटिहार के
एक घायल मधेपुरा के पुरैनी का रहनेवाला
पुरैनी (मधेपुरा) : थाना क्षेत्र के पुरैनी बस स्टैंड से चौसा जानेवाली मुख्य सड़क पर बस स्टैंड से कुछ दूरी पर गुरुवार को कटिहार से आलमनगर आ रही बस पलट गयी, जिससे खलासी की मौत हो गयी. वहीं पांच यात्री घायल हो गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है. घायल सभी यात्रियों का इलाज पुरैनी पीएचसी में किया जा रहा है.
कटिहार से आलमनगर जाने वाली बस पुरैनी डुमरैल चौक से होकर आलमनगर जाने के दौरान चौसा-पुरैनी मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड से कुछ दूरी पर संतुलन खोकर पलट गयी. घटना में कोढ़ा का रहनेवाला खलासी ललन यादव(40) की मौत दबने से हो गयी. घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया. बस पलटने के बाद यात्रियों
बस पलटी, एक…
के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना में गंभीर रूप से घायल खलासी को पीएचसी पुरैनी लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
खलासी के शव को थानाध्यक्ष ने पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. घायलों में सपरदह पुरैनी निवासी रामबालक यादव, बरेठा फलका कटिहार निवासी उर्मिला देवी, भंगहा कटिहार निवासी मानकी देवी, बरेठा फलका कटिहार निवासी अहिल्या देवी, भंगहा कटिहार निवासी सकलदेव ठाकुर शामिल हैं. इनका उपचार स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




