कटिहार से आलमनगर आ रही थी बस

Published at :02 Jun 2017 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
कटिहार से आलमनगर आ रही थी बस

करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत पतरघट : ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत अंतर्गत सुरमाहा बस्ती के वार्ड नंबर एक कोरयानी बस्ती मे बुधवार को घर में काम करने के दौरान 40 वर्षीय बिजली मिस्त्री बिजेन शर्मा की मौत करंट लगने से हो गयी. करंट से मौत की सूचना पाते ही पतरघट पुलिस द्वारा […]

विज्ञापन

करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

पतरघट : ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत अंतर्गत सुरमाहा बस्ती के वार्ड नंबर एक कोरयानी बस्ती मे बुधवार को घर में काम करने के दौरान 40 वर्षीय बिजली मिस्त्री बिजेन शर्मा की मौत करंट लगने से हो गयी. करंट से मौत की सूचना पाते ही पतरघट पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेते हुए परिजनों से आवश्यक पूछताछ कर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के छोटे भाई सुपैन कुमार ने ओपी अध्यक्ष को दिये आवेदन मे कहा कि उनके भाई को स्थानीय ग्रामीण विलो मेहता मजदूरी करने के लिए बुला कर ले गया था. जहां मजदूरी के दौरान ग्लेंडर मशीन से दीवार काटने का काम कर रहा था कि उसी दौरान बिजली
करंट लगने से…
करंट लगने से मेरे भाई की वहीं मौत हो गयी. घटना की सूचना मोबाइल से ओपी प्रभारी को दी गयी. पीड़ित परिवार ने घटना के बाबत ओपी प्रभारी से कार्रवाई करते हुए सरकारी सहायता का लाभ दिये जाने का भी आग्रह किया है. इस बाबत ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द करते हुए पुलिस द्वारा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन