छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार

सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के सैलून से छेड़खानी मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना में दो मई मंगलवार को सुखासन वार्ड संख्या सात निवासी 25 वर्षीय महिला बीबी रहना ने आवेदन देकर कहा था कि सुबह लगभग दस बजे दिन में पीड़ित अपने घर से […]
सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के सैलून से छेड़खानी मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना में दो मई मंगलवार को सुखासन वार्ड संख्या सात निवासी 25 वर्षीय महिला बीबी रहना ने आवेदन देकर कहा था कि सुबह लगभग दस बजे दिन में पीड़ित अपने घर से लगभग आधा किमी दूर नहर के किनारे घास काटने गयी थी.
इसके बाद वह लकड़ी तोड़ने लगी. इसी समय गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी ललन ठाकुर ने अभद्र व्यवहार किया व पीछे से आकर पकड़ बांस के बीच ले जाने लगा. इसके बाद वह हल्ला करने लगी तो हल्ला सुनकर उसके पति मो उसमान वहां पहुंचे. इससे दोनों के बीच लड़ाई होने लगी. इस दौरान गांव के लोगों को आता देख आरोपित वहां से भाग गया. पीड़िता ने बताया कि उसके पति नि:शक्त हैं. वहीं दूसरी तरफ इस कांड 84/2017 के अनुसंधानकर्ता रामाशंकर सिंह ने बताया कि मामले के आरोपित ललन ठाकुर को रविवार को मुख्य बाजार के सैलून से गिरफ्तार किया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




