बिन बारिश ही कीचड़ से भरा रहता है णएनएच

Published at :28 May 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
बिन बारिश ही कीचड़ से भरा रहता है णएनएच

मुरलीगंज : शहर से होकर गुजरने वाली एनएच 107 की स्थिति बिन बरसात भी कीचड़ में बनी रहती है. नाले का गंदा पानी मुरलीगंज दुर्गा स्थान के नजदीक सड़क पर बहता है और इस नाले में गंदा पानी ही नहीं बल्कि कई घरों के सीभर भी इससे जुड़े हुए हैं और उस नाले के पानी […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : शहर से होकर गुजरने वाली एनएच 107 की स्थिति बिन बरसात भी कीचड़ में बनी रहती है. नाले का गंदा पानी मुरलीगंज दुर्गा स्थान के नजदीक सड़क पर बहता है और इस नाले में गंदा पानी ही नहीं बल्कि कई घरों के सीभर भी इससे जुड़े हुए हैं और उस नाले के पानी की निकासी कहीं नहीं है. फलस्वरूप यह पानी सड़कों पर ही एनएच 107 पर ही बहता रहता है.

इस सड़क की मरम्मत हर सप्ताह और हर महीने एनएच विभाग के द्वारा की जाती है. फिर भी इस गंदे बहते पानी की ओर स्थानीय प्रशासन का ध्यान नहीं जाता. प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी से लेकर के नगर पंचायत के पदाधिकारी इधर से लगभग प्रत्येक दिन गुजरते है. पर इस समस्या को नजर अंदाज करते आगे बढ जाते है.

प्रत्येक दिन मुरलीगंज से होकर कई बड़े – बड़े ट्रक से लेकर के छोटे वाहन तक पूर्णिया की ओर और पूर्णिया से सहरसा की ओर गुजरती है पर मुरलीगंज सिनेमा हॉल चौक के पास भी घरों का गंदा पानी सीधे सड़कों पर गिराया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन