मारपीट कर किया जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2017 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र के झिटकिया वार्ड संख्या पांच में 38 वर्षीय मशलेउद्दीन को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. पीड़ित ने स्थानीय थाने में न्याय की गुहार लगाते हुये आवेदन देकर बताया है कि शुक्रवार के सुबह लगभग सात बजे अपने कामत पर खेत देखने गया तो देखा कि दो व्यक्ति […]
विज्ञापन
सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र के झिटकिया वार्ड संख्या पांच में 38 वर्षीय मशलेउद्दीन को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. पीड़ित ने स्थानीय थाने में न्याय की गुहार लगाते हुये आवेदन देकर बताया है कि शुक्रवार के सुबह लगभग सात बजे अपने कामत पर खेत देखने गया तो देखा कि दो व्यक्ति मो कासीम उर्फ फोटो एवं मो नशीम उसके बांस को कांट रहा है.
जिसमें दो शेमर का पेड़ काटकर गिरा चुका है. वहीं वार्ड संख्या चार निवासी नौ लोग जसीम, मो शमसुद्दीन, मो अबुबकर, मो हासीम, संजय उर्फ बद्दो, वसी, मो अनवार, मो इबरान, मो शुफरान सभी मिलकर भुसा घर को तोड़कर गिरा दिया, मचान को काटकर गिरा दिया.
वहीं लगे चापाकल के हेड को खोल लिया. जब पीड़ित के द्वारा विरोध किया गया तो मो कासीम हाथ में लिये दबिया से सर पर मार दिया. जिससे सर फट गया और खुन बहने लगा एवं मो नसीम अपने हाथ में लिये खंती से पैर हाथ पर मारने लगा. जिससे पीड़ित के लमीन पर गिर गया.
उसी समय अबुबकर पॉकेट से 450 रुपये सहित गले से चांदी का दो भर का चेन जिसकी कीमत लगभग दो हजार रुपये को खिंच लिया. हल्ला गुल्ला होने पर गांव के लोगों को आते देख सभी जान से मारने की धमकी देते हुए घटना स्थल से भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




