नाबालिग के अपहरण मामले में चार गिरफ्तार

Published at :26 May 2017 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण मामले में चार गिरफ्तार

चौसा : शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि चौसा पूर्वी पंचायत के अभियान टोला निवासी हेमंत कुमार, अंकित कुमार, विजय कुमार और सुकेश कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया […]

विज्ञापन

चौसा : शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि चौसा पूर्वी पंचायत के अभियान टोला निवासी हेमंत कुमार, अंकित कुमार, विजय कुमार और सुकेश कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभिया टोला के ही बनारसी मंडल ने अपनी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर आगुवा करने के मामले में गांव के ही लगभग एक दर्जन लोगो पर केस दर्ज कराया है. बता दे कि एक सप्ताह पूर्व लौआलगान से भी एक नाबालिग लड़की का शादी के ही नियत से अपहरण कर लिया गया है. लेकिन अभी तक वह लड़की बरामद भी नहीं हुई थी कि 23 मई को भी अभिया टोला से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन