चौसा में महिला की गला दबा कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

फुलौत ओपी क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत की वार्ड चार की घटना रविवार की रात सोये अवस्था में अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम चौसा : फुलौत ओपी क्षेत्र के धाने माने डीह में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गला दबा कर हत्या कर दी है. सोमवार को घटना स्थल पर […]
विज्ञापन
फुलौत ओपी क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत की वार्ड चार की घटना
रविवार की रात सोये अवस्था
में अज्ञात लोगों ने दिया घटना
को अंजाम
चौसा : फुलौत ओपी क्षेत्र के धाने माने डीह में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गला दबा कर हत्या कर दी है. सोमवार को घटना स्थल पर पहुंची फुलौत पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार मोरसंडा पंचायत के वार्ड चार निवासी सुखदेव मंडल की पत्नी कर्मी देवी रात में अपने दरवाजे पर खाना खाने के बाद सो रही थी. इसी बीच लगभग डेढ़ बजे अज्ञात अपराधियों ने महिला की सोये अवस्था में ही गला दबा कर हत्या कर दी. सुबह होने पर महिला के गले में काले रंग का निशान पड़ा हुआ था. अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
फुलौत ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है. लेकिन पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. ओपी अध्यक्ष श्री भगत ने यह भी बताया की घटना के संदर्भ में पीड़ित परिवार से अभी तक कोई आवेदन या फर्द बयान नहीं दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




