सड़क निर्माण के विवाद में चली गोली

Published at :23 May 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण के विवाद में चली गोली

पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया के अलावा चार अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कुमारखंड : कुमारखंड थाना के बेलारी ओपी अंतर्गत बिशनपुर कोड़लाही पंचायत के गिद्धारही गांव में सड़क निर्माण कार्य को रोकने के दौरान पुर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया के बीच विवाद हो गया. इस दौरान एक पक्ष की ओर से गोलियां चलायी गयी […]

विज्ञापन

पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया के अलावा चार अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

कुमारखंड : कुमारखंड थाना के बेलारी ओपी अंतर्गत बिशनपुर कोड़लाही पंचायत के गिद्धारही गांव में सड़क निर्माण कार्य को रोकने के दौरान पुर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया के बीच विवाद हो गया. इस दौरान एक पक्ष की ओर से गोलियां चलायी गयी व पुलिस के साथ मारपीट की घटना घटी. मामले को लेकर पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया के अलावा चार अन्य के विरुद्ध बेलारी ओपी अध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कारवाई गयी है.
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम बिशनपुर कोड़लाही पंचायत के वार्ड संख्या- 01 अवस्थित सामुदायिक भवन के समक्ष सड़क पर मिट्टी भराई का काम मनरेगा योजना के तहत 12.50 लाख रुपये से योजना अभिकर्ता पीआरएस द्वारा कराया जा रहा था. इसे पूर्व मुखिया के पुत्र सिट्टु कुमार अपने 20-25 समर्थकों के साथ पहुंचकर मिट्टी भराई कार्य को रोक दिया. मिट्टी भराई काम को रोके जाने की जानकारी मिलने पर वर्तमान मुखिया इंद्रनारायण यादव, पंसस शैलकुमारी के पति रतन कुमार एवं स्थानीय धीरज कुमार वहां पहुंचे. इसी दौरान पुर्व मुखिया सुरेंद्र यादव तथा वार्ड सदस्या पति जगेश्वरी यादव भी पहुंचे.
दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट की घटना भी घटी. मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी बेलारी ओपी प्रभारी समीद खान को दे दी. सूचना पाते ही समीद खान पुलिस बल के साथ वहां पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और पूर्व मुखिया के पक्ष के द्वारा भय पैदा करने के उद्देश्य से कुछ दूरी पर चार हवाई फाइरिंग किया. मामले को गहराता देख ओपी अध्यक्ष खान ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को दे दी. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार और भतनी ओपी अध्यक्ष रविकांत कुमार को घटना स्थल पर भेजा.
घटना स्थल पर पहुंचे पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. घटना को लेकर बेलारी ओपी प्रभारी सअनि समीद खान ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट करने और भय पैदा करने के उदेश्य से अवैध हथियार से फाइरिंग करने को लेकर थाना में पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव, सिट्टु यादव, जगेश्वरी यादव तथा दुसरे पक्ष के मुखिया इंद्रनारायण, रतन कुमार, धीरज कुमार समेत अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कारवाई गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन