सीनेट की बैठक में हंगामा व तोड़फोड़

Published at :21 May 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
सीनेट की बैठक में हंगामा व तोड़फोड़

बीएनएमयू : गेट तोड़ जबरन घुसे अभाविप कार्यकर्ता मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित प्रेक्षागृह में शनिवार को आहूत सीनेट की बैठक में गेट तोड़ जबरन घुसे अभाविप कार्यकर्ताओं ने जम कर प्रदर्शन किया. कमजोर विधि व्यवस्था का लाभ उठाते हुए प्रदर्शनकारियों ने मंच के नीचे किये गये सजावट को नोच डाला. वहीं […]

विज्ञापन

बीएनएमयू : गेट तोड़ जबरन घुसे अभाविप कार्यकर्ता

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित प्रेक्षागृह में शनिवार को आहूत सीनेट की बैठक में गेट तोड़ जबरन घुसे अभाविप कार्यकर्ताओं ने जम कर प्रदर्शन किया. कमजोर विधि व्यवस्था का लाभ उठाते हुए प्रदर्शनकारियों ने मंच के नीचे किये गये सजावट को नोच डाला. वहीं प्रदर्शनकारियों ने मंच के सामने तोड़फोड़ की. हंगामा कर रहे अभाविप कार्यकर्ता विवि में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता को दूर कर सत्र नियमितीकरण की मांग कर रहे थे.
वहीं विवि के पदाधिकारी के अलावा कई कॉलेज के प्राचार्य पर प्रदर्शनकारियों ने कई गंभीर आरोप लगाये. हंगामे के कारण करीब आधे घंटे तक सीनेट की कार्यवाही बाधित रही. हालात बेकाबू होने पर सदन की कार्यवाही को तत्काल स्थगित कर विवि प्रशासन ने इसकी सूचना डीएम व एसपी को दी.
सीनेट की बैठक…
हंगामे की सूचना पर पहुंचे डीएम व एसपी : सीनेट में हंगामे की सूचना पर दल बल के साथ विवि परिसर पहुंचे जिलाधिकारी मो सोहैल व सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पहले तो आंदोलनकारी छात्रों को सदन से शांतिपूर्वक बाहर निकलने को कहा. लेकिन जब वे नहीं माने तो डीएम के निर्देश पर मंच के सामने हंगामा कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने जबरन घसीट कर बाहर निकालना शुरू कर दिया. हालांकि डीएम ने सदन से बाहर आक्रोशित छात्रों से वार्ता की और उनके समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना.
हालात बिगड़ने पर चढ़ाया गया स्लाइन : सीनेट की बैठक में हंगामा कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जब बाहर निकालाना शुरू किया तो दो कार्यकर्ता की हालात बिगड़ गयी. बताया जाता है कि जमीन पर लेट कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने घसीट कर निकाला. इस दौरान बेहोश हुए अभाविप के जिला संयोजक इशा असलम एवं नगर मंत्री शशि कुमार यादव को तत्काल सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहां डाक्टरों ने छात्रों को स्लाइन चढ़ाया.
प्रदर्शनकारियों ने मंच के नीचे किये गये सजावट को नोच डाला
सदन की कार्यवाही को तत्काल स्थगित कर विवि प्रशासन ने डीएम व एसपी को दी सूचना
स्थिति शांत होने पर कुलपति की अध्यक्षता में पुन: शुरू हुई सदन की कार्यवाही
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन