तीन दुकानों में आग से लाखों की संपत्ति नष्ट

Published at :18 May 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दुकानों में आग से लाखों की संपत्ति नष्ट

उदाकिशुनगंज : उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआई शाखा के समीप बुधवार की सुबह बिजली की चिंगारी से तीन दुकान में आग लग गयी. आग लगने से दुकान का सभी सामान जलकर राख हो गया. दमकल तथा स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज थाना चौंक स्थित बुधवार की […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआई शाखा के समीप बुधवार की सुबह बिजली की चिंगारी से तीन दुकान में आग लग गयी. आग लगने से दुकान का सभी सामान जलकर राख हो गया. दमकल तथा स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया.

जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज थाना चौंक स्थित बुधवार की सुबह बिजली की चिंगारी से अचानक संजय साह की किताब दुकान में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते हीं देखते तीन दुकानें आग की चपेट में आ गयी. जिससे दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया. आग लगते हीं अग्निशमन विभाग द्वारा तीन दमकल की सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गये. आग की लपटें इतनी तेज थी कि दो दमकल का पानी खत्म हो जाने के बावजूद पूर्ण रूप से आग पर काबू नहीं हो पाया. अंत में लोगों द्वारा बाल्टी की सहयोग से दुकान पर पानी डाला गया.
घटना की सूचना पर एसडीओ एसजेड हसन, सीओ उत्पल हिमवान घटना स्थल पर पहुंच कर स्थल निरीक्षण करते रहे. अग्निशमन विभाग की सतर्कता के कारण आग लगी दुकान से दक्षिण स्थित भारतीय स्टेट बैंक तथा पश्चिम स्थित पोस्टऑफिस बाल – बाल बच गये. हालांकि आग की तेज गति देख लोगों में इस बात को लेकर भय उत्पन्न हो गया था कि यदि बैंक में आग लग गयी तो अरबों की सरकारी संपत्ति आग के हवाले हो सकता है. इस बाबत सीओ उत्पल हिमवान ने बताया कि बिजली की चिंगारी से दुकान में आग लगी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन