एक दर्जन ट्रक जब्त ठोंका गया जुर्माना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2017 3:37 AM (IST)
विज्ञापन

अभियान . ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई बालू व गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रकों पर दूसरे राज्यों से लाये जा रहे हैं ट्रक मधेपुरा : जिले में इन दिनों शराब माफिया व ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. जिला पदाधिकारी मो सोहैल स्वयं इनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे है. बालू व गिट्टी लदे […]
विज्ञापन
अभियान . ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई
बालू व गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रकों पर
दूसरे राज्यों से लाये जा रहे हैं ट्रक
मधेपुरा : जिले में इन दिनों शराब माफिया व ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. जिला पदाधिकारी मो सोहैल स्वयं इनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे है. बालू व गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रकों पर दूसरे प्रांतों से शराब की खेप पहुंचने की सूचना पर जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में रविवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान मुरलीगंज मधेपुरा मुख्य मार्ग पर कृषि विज्ञान केंद्र के समीप जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने करीब पांच दर्जन ट्रकों की जांच करायी. चेकिंग के दौरान कई ट्रकों से ओवरलोडिंग के लिये जुर्माना भी वसूला गया. वहीं जांच के दौरान ओवरलोड के आरोप में एक दर्जन ट्रक को जब्त किया गया.
जब्त ओवरलोड ट्रकों को बीएन मंडल स्टेडियम में रखा गया है. मौके पर डीटीओ को निर्देश देते हुये डीएम ने कहा कि सभी ट्रकों का ओवरलोडिंग देख कर जुर्माना करें. ओवरलोड के खिलाफ जिला प्रशासन के द्वारा इन दिनों लगातार चलाये जा रहे जांच अभियान से ट्रक मालिकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. ट्रक मालिक या तो अपनी ट्रक खड़ा कर दिये है या ट्रक पर उतना ही माल लोड करवा रहा है जितना कि परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है. रविवार की सुबह पांच बजे से आठ बजे तक लगातार सभी आने वाले ट्रक एवं माल वाहन को कृषि विज्ञान केंद्र के समीप रोक कर उसकी जांच की गयी.
सुबह पांच बजे ही डीएम ने शुरू की जांच . डीएम ने सुबह पांच बजे के करीब सदर एसडीओ संजय कुमार निराला, डीटीओ, सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को साथ लेकर स्वयं कृषि विज्ञान केंद्र के समीप पहुंच बाहर से आने वाले सभी लोड ट्रक और अन्य मालवाहक वाहनों की जांच शुरू कर दिये. इस दौरान डीएम द्वारा करीब पांच दर्जन ट्रकों की जांच की गयी. वहीं एक दर्जन ट्रक को ओवरलोड के आरोप में जब्त किया गया. हालांकि जांच के दौरान प्रतिबंधित शराब की एक भी बोतल नहीं मिली. मौके पर जब्त ओवरलोड ट्रक के मालिकों से नियमानुकूल जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की जा रही थी.
रोज चलेगा चेकिंग अभियान . डीएम ने मौके पर एसडीएम व पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग की छूट न दें, ओवरलोडिंग पर अभियान चलाकर रोक लगाया जाय. डीएम ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मनमाने ढ़ंग से ओवर लोडेड वाहनों को चलाने से एक ओर जहां ट्रैफिक नियमों की धज्जियों उड़ती है वहीं सरकार को भी प्रतिदिन लाखों रूपये राजस्व की क्षति होती है. डीएम ने कहा कि कसिी भी स्थिति में परिवहन नियमों को नजरअंदाज करने वालों को नहीं बख्शा जायेगा. उधर पूरे दिन डीएम की कार्रवाई के बाद वाहन मालिकों में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं जारी रही. सभी एसडीओ, डीटीओ, थानाध्यक्षों को ओवर लोडेड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है.
मिली थी शराब की बड़ी खेप आने की सूचना . डीएम को ऐसी सूचना मिली थी कि नगर निकाय चुनाव को लेकर बाहर से आने वाले मालवाहक ट्रक या वाहनों से शराब की बड़ी खेप आ रही है. गौरतलब है कि मालवाहक ट्रकों पर चोरी छिपे प्रतिबंधित शराब अन्य प्रदेशों से शराब माफियाओं द्वारा मंगवायी जाती है. साथ ही नियम को ताक पर रख ट्रकों पर निर्धारित वजन से कहीं अधिक वजन का माल लोड कर लाया जाता है. जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने अवैध शराब कारोबारी एवं ओवरलोड पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक सप्ताह से लगातार अभियान चला रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




