मारपीट व छीनतई को लेकर मामला दर्ज

Published at :14 May 2017 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट व छीनतई को लेकर मामला दर्ज

ग्वालपाड़ा : ग्वालपाड़ा थाना में मारपीट वो छिनतई को दोनों पक्षों के द्वारा काउंटर केस दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अरार ओपी अंतर्गत कल्याणपट्टी निवासी संजू देवी ने गांव के ही श्याम यादव एवं कला देवी पर तीस अप्रैल को घर में रखी एटेचि से दस हजार रुपया एवं गले से […]

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा : ग्वालपाड़ा थाना में मारपीट वो छिनतई को दोनों पक्षों के द्वारा काउंटर केस दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अरार ओपी अंतर्गत कल्याणपट्टी निवासी संजू देवी ने गांव के ही श्याम यादव एवं कला देवी पर तीस अप्रैल को घर में रखी एटेचि से दस हजार रुपया एवं गले से चांदी का चेन छीनने का आरोप लगाते हुए अरार ओपी में आवेदन दाखिल किया. ओपी अध्यक्ष जटाशंकर खां के द्वारा प्रेषित आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 63/17 दर्ज किया गया.

दूसरी तरफ कल्याणपट्टी कि कला देवी ने भी गांव के ही भोला यादव धर्मेंद्र यादव सहित चार लोगों पर आरोप लगाया है कि तीस अप्रैल को मोबाइल मांगने के बहाने घर घुस कर धर्मेंद्र यादव बुरी नियत से कला देवी का कपड़ा खींच कर उसके साथ छेड़ छाड़ किया. कला देवी के आवेदन पर ग्वालपाड़ा थाना में काउंटर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. गांव में पंचायत के माध्यम से मामला शांत किये जाने का भी प्रयास किया गया. लेकिन मामला शांत नहीं हो सका. थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 64/17 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन